सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज ने पटरी दुकानदारों पर दिखाई तानाशाही रवैया

Spread the love

सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज ने पटरी दुकानदारों पर दिखाई तानाशाही रवैया

पटरी दुकानदारों ने पुलिस चौकी पर जमकर काटा बवाल

चौकी इंचार्ज ने पटरी दुकानदारों के ओड़िया में रखे आम को सड़क पर फेंका

बलिया। सिकन्दरपुर कस्बा में गुरुवार की शाम जलपा चौक चौराहे पर ओड़िया में बेच रहे आम को सड़क पर गिराने को लेकर पुलिस व पटरी दुकानदारों में कहासुनी के बाद बवाल हो गया। पटरी दुकानदारों ने पुलिस चौकी सिकंदरपुर पर जमकर बवाल काटा। वही घटना की जानकारी होते ही व्यापार मंडल भी पुलिस चौकी पर पहुँच गया और चौकी इंचार्ज के तानाशाही रवैये की कड़े शब्दों में निंदा की।

सड़क के किनारे बेचने वाली ज्यादातर महिलाएं थी, उनका आरोप था कि चौकी इंचार्ज सिकंदरपुर कमला शंकर गिरी पुलिसकर्मियों के साथ आए और ओड़िया में रखे आम को सड़क पर गिरा दिए। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व बच्चे भाजपा के जिला महामंत्री प्रयाग चौहान के नेतृत्व में नारेबाजी करने लगे और देखते ही देखते चौकी पर पहुंच गए और जिंदाबाद व मुर्दाबाद करने लगे। इस दौरान लक्ष्मीनिया देवी वर्ष पत्नी गौरी, रोकड़ी देवी पत्नी स्वर्गीय हरेराम, लल्लन प्रसाद, तारा देवी पत्नी श्रीराम, उर्मिला देवी पत्नी अर्जुन प्रसाद ने अपने-अपने ओड़िया से आम गिराने का आरोप पुलिस प्रशासन पर लगाया। समाचार लिखे जाने तक भाजपा के जिला महामंत्री प्रयाग चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पटरी दुकानदार चौकी पर पहुंचे हंगामा करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *