रोडवेज के पास महिला से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रोडवेज के पास महिला से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

नकदी के साथ सैमसंग का मोबाइल व बाइक बरामद

बलिया रोडवेज के पास घटना को दिया था अंजाम

बलिया। शहर कोतवाली पुलिस ने लूट के मामले में दो आरोपियों को गुरुवार को रामपुर उदयभान आईटीआई कालेज के पीछे बाग के पास से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों का नाम सन्तोष सिंह पुत्र रविकांत सिंह निवासी जजौली थाना भीमपुरा व उदय सिंह पुत्र भीमल सिंह निवासी पटखौली थाना सुखपुरा है। दोनों आरोपियों के पास से 1200 रुपए नगद, एक मोबाइल सैमसंग व बिना नंबर प्लेट टीवीएस राइडर मोटसाइकिल बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को संबंधित धाराओं में न्यायालय भेज दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों आरोपियों में से संतोष सिंह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित जनपद के अलग—अलग थानों में लूट, धोखाधड़ी सहित दर्जनों मुकदमे दर्ज है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते 12 जुलाई को बलिया रोडवेज के पास मिड्ढा गांव की रहने वाली प्रमिला देवी जब ई—रिक्शा से उतर रही थी, तभी बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस द्वारा महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद शिद्दत से तफ्तीश में जुट गई थी। नतीजन गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने रामपुर उदयभान आईटीआई कालेज के पीछे बाग के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पास से 1200 रुपए नगद, एक मोबाइल सैमसंग व बिना नंबर प्लेट टीवीएस राइडर मोटसाइकिल बरामद हुआ। इसके बाद दोनों को संंबंधित धाराओं में न्यायालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *