मॉब लिंचिंग व बुल्डोजर नीति के खिलाफ एआईएमआईएम ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Spread the love

बुल्डोजर चलाकर लोगों को बेघर करने पर तूली हुई है योगी सरकार: शमीम खान

बलिया। मॉब लिंचिंग व उत्तर प्रदेश सरकार की बुल्डोजर नीति के खिलाफ मंगलवार को ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमीम खान के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।

[4/14, 2:22 PM] Mohammad Saif Ali Khan:

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

[4/14, 2:36 PM] Mohammad Saif Ali Khan:
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

L
o
a
d
i
n
g


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमीम खान ने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी में कीर्तिमान स्थापित करने के बाद यह सरकार बुल्डोजर चलाकर लोगों को बेघर बनाने पर तुली हुई है। जनता का इस सरकार से मोह भंग हो चुका है। हम लोग महामहिम राष्ट्रपति से मांग करते हैं कि इस तरह की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि देश में हो रही मांबलीचिंग की घटनाओं से जनता में आक्रोश है। ऐसे दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाकर जल्द से जल्द सजा दिलानी चाहिए। ताकि समाज में इस तरह की घटना पर रोक लगे। इस अवसर पर पूर्वांचल के सचिव कारी जफर, पूर्वांचल के पूर्व सचिव कालिका प्रसाद, जिला संगठन प्रभारी मोहम्मद नसीम खान, जिला प्रमुख महासचिव महताब आलम, जिला महासचिव समसीर अहमद, जिला संगठन मंत्री मुदस्सिर अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष आबिद अली, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज अहमद, जिला सचिव गण फरीद अहमद मुराद, दीपक यादव, शकील अहमद, खुर्शीद अहमद, रसड़ा विधानसभा के प्रभारी मुराद अहमद, सिकंदरपुर विधानसभा के अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ, सदर विधानसभा के अध्यक्ष मोहम्मद अजहरूद्दीन, बांसडीह विधानसभा के अध्यक्ष समतुल्लाह अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष नेहाल अहमद, यूथ के जिला सचिव शहबाज अहमद, जिला कार्यकारिणी के सदस्य नियाज अहमद, सनाउल्लाह खान, छोटन राजभर, त्रिभुवन राम, राम कुमार राजभर,सिराजुल हक आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *