बलिया में दिनदहाड़े महिला से 50 हजार की छिनैती

Spread the love

बलिया में दिनदहाड़े महिला से 50 हजार की छिनैती

बदमाशों ने गड़वार तिराहा पुलिस बूथ के पास घटना को दिया अंजाम

फेफना के मिड्ढा गांव की रहने वाली है महिला

बेटी का इलाज कराने व बैंक में पैसा जमा करने जा रही थी महिला

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के गड़वार पुलिस बूथ के पास स्थित रोडवेज बस स्टैन्ड के सामने बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े ई-रिक्शा से उतरते समय एक महिला के हाथ से 50 हजार रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना की बात मौके पर भी इकट्ठा हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार फेफना थाना के मिड्ढा गांव के पश्चिम मोहल्ला (गोंड टोली) निवासी प्रमिला पत्नी नन्द लाल गोंड अपनी पुत्री माही का इलाज कराने और बैंक में पैसा जमा करने के लिए ई-रिक्शा से जैसे ही गड़वार तिराहा पुलिस बूथ के पास स्थित रोडवेज बस स्टैन्ड पर उतरी। उसी वक्त बाइक सवार बदमाश जो पहले घात लगाए हुए थे महिला के हाथ से उसका पैसों से भरा बैग छीनकर फरार गए। पीड़ित महिला के शोर मचाने के बाद काफी संख्या में लोग इक्कठा हो गए। महिला ने घटना से कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस घटना स्थल का जायजा लिया और मामले की छानबीन में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *