बलिया में मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चक्का किया जाम

Spread the love

मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चक्का किया जाम

मैरीटार गांव के सिद्धौली मौजा के पास रात में हुआ सड़क हादसा

बलिया। गुरुवार की रात बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार गांव के सिद्धौली मौजा के पास बोलेरो की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को घटनास्थल पर चक्काजाम कर मुआवजा की मांग करने लगे।

मिली जानकारी के अनुसार बासडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार गांव के सिद्धौली मौजा निवासी अभिषेक पासवान (21) गुरुवार की देर रात बाइक से घर से कही जा रहा था, तभी बोलेरो ने टक्कर मार दिया। घायल अभिषेक पासवान को पीएचसी बांसडीह पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *