
मदद संस्थान ने वृद्धाआश्रम में जाकर बुजुर्गों के बीच मनाई पहली वर्षगांठ
बुजुर्गों से कटवाया केक, मिठाई खिलाकर लिया आशीर्वाद

बुजुर्ग माता-पिता को उपहार स्वरूप प्रदान किया साड़ी, गमछा, धोती, नगद, फ्रिज व वाशिंग मशीन
एक वर्ष के कार्यकाल में समाज के अनेक जरूरतमंद लोगों की किया मदद

बलिया। मानवता की सेवा के लिए बने मदद संस्थान की पहली वर्षगांठ गड़वार स्थित वृद्धा आश्रम में मंगलवार को संस्थान के पदाधिकारियों ने बुजुर्ग लोगों के बीच केक काटकर तथा उन्हें मिठाई खिलाकर मनाई। ततपश्चात संस्थान के सदस्यों ने सभी महिला व पुरुष वृद्धजनों को उपहार स्वरूप गिफ्ट सप्रेम भेंट किया और उनके दुःखो साझा करने का काम किया। वही वृद्धा आश्रम में निवास कर रहे सभी वृद्धजनों ने मदद संस्थान को बलिया ही नहीं, बल्कि प्रदेश व देश में रात दिन आगे बढ़ने की आशीर्वाद दिया। इस दौरान अपनों के बीच मदद संस्थान के सदस्यों को पाकर सभी वृद्धजन प्रफुल्लित दिखे।


आपको बता दे कि नौ जुलाई 2023 को मदद संस्थान की स्थापना की गई। जिसकी पहली वर्षगांठ गड़वार स्थित वृद्धा आश्रम में जाकर मदद संस्थान के सदस्यों ने बुजुर्ग माता-पिता से केक कटवाकर मनाया। इसके बाद वही लोगों को साड़ी, गमछी, धोती, गंजी, ब्रश, टूथपेस्ट, फल, मिठाई व नगद प्रदान किया। इसके अलावा फ्रिज और वाशिंग मशीन भी प्रदान किया गया। जिससे बुजुर्ग माता-पिता अपना कपड़ा धो सके और ठंडा पानी पी सके।

इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष अखिलानंद तिवारी ने कहा कि मदद संस्थान ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में समाज के अनेक बेहद जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर उनकी यथासंभव मदद अपने समर्थ के अनुसार किया है। यह कार्य निरंतर मदद संस्थान करता रहेगा। उन्होंने मदन संस्थान के सफलतापूर्वक संचालन के लिए एक-एक सदस्यों के प्रति धन्यवाद और आभार प्रकट किया। इस मौके पर मुख्य रूप से अरुणेश पाठक, प्रियंवद दुबे, पवन महराज, जितेंद्र उपाध्याय, रमेश चतुर्वेदी, नरेंद्र सिंह,अजीत सिंह विनीत सिंह, सुजीत सिंह, शंकर प्रसाद चौरसिया, अशोक, संजय सिंह, हरेराम सिंह, अनिल चौबे, विवेक सिंह, पवन गुप्ता, विनोद पासवान, सूर्य प्रताप यादव, राजीव शंकर चतुर्वेदी, संतोष उपाध्याय, सुरेश पाठक, मुन्ना मिश्रा, अजीत सिंह, समीर मिश्रा, रितेश पांडेय, श्रवण कुमार पांडेय, डॉ हरेंद्रनाथ यादव, बब्बन विद्यार्थी आदि लोग रहे। संचालन रणजीत सिंह ने किया ।