बरईया पोखरे में मछलियां मरने से हड़कंप

Spread the love

बरईया पोखरे में मछलियां मरने से हड़कंप

नलकूप खराब होने के कारण एक महीने से नहीं बदला गया पानी

बलिया। चितबड़ागांव नगर पंचायत के ऐतिहासिक बरईया पोखरे में गुरुवार को अचानक मछलियां मरने से हड़कंप मच गया। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा तत्काल पोखरे से मरी मछलियों को निकलवा कर मिट्टी में गड़वाया गया तथा पूरे तालाब में चूना का छिड़काव कराया गया। मछलियां क्यों मरी फिलहाल पता नहीं चल सका है।







एक दशक पूर्व जब इसी तरह मछलियां मर रही थी, तब तत्कालीन राजस्व मंत्री अंबिका चौधरी ने जल निगम से एक सरकारी नलकूप लगवाया था। जिससे पानी प्रतिदिन बदला जाता था, इस तरह मछलियां को बचाया जाता है। लेकिन इधर एक महीने से नलकूप खराब पड़ा है। ऐसे में लोगों इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि पानी न बदले जाने के कारण इस तरह की घटना घटित हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बरईया का पोखरा बलिया का एक धरोहर है, वहीं यहां लोग अक्सर मछलियों को चारा खिलाकर उसकी अठखेलियां देखने आते हैं, जो कि इस पोखरे की पहचान है। उधर जल निगम के एई निरंजन कुमार द्वारा बताया गया कि नलकूप खराब होने की सूचना मुझे नहीं है। जल्द ही नलकूप ठीक कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *