पीड़ित परिवारों से मिलेगा सपा का 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल

Spread the love

पीड़ित परिवारों से मिलेगा सपा का 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रतिनिधि मंडल जांचकर भेजेगा रिपोर्ट

रुस्तमपुर व रामपुर महावल का है मामला

बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल 22 जून 2024 को जनपद बलिया जायेगा। जहां जनपद बलिया के ग्राम पंचायत रूस्तमपुर थाना बांसडीह रोड निवासी लाल बहादुर ठाकुर की नाबालिग पुत्री के साथ दबंगों द्वारा सामूहिक बलात्कार तथा रामपुर महावल थाना कोतवाली बलिया में नाई (हजाम) के ऊपर दो-दो बार जान लेवा हमला हुआ। लेकिन प्रशासन द्वारा न्याय नहीं मिला। जिसकी जांच व पीड़ित परिवारों से प्रतिनिधि मण्डल मिलकर रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को भेजेगा। प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यगण इस प्रकार है।

  1. श्री संग्राम सिंह यादव
  • जिलाध्यक्ष / विधायक समाजवादी पार्टी बलिया
  1. श्री रामगोविन्द चौधरी
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधानसभा उ०प्र०
  1. श्री सनातन पाण्डेय
  • सांसद लोकसभा क्षेत्र बलिया
  1. श्री रमा शंकर विद्यार्थी
  • सांसद लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर
  1. श्री राजीव राय
  • सांसद लोकसभा क्षेत्र घोसी
  1. श्री मिठाई लाल भारती
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी
  1. श्री जियाउद्दीन रिजवी
  • विधायक सिकन्दरपुर
  1. श्री जय प्रकाश अंचल
  • विधायक बैरिया
  1. श्री बीरबल राम
  • जिला महासचिव समाजवादी पार्टी बलिया
  1. श्री शामु ठाकुर
  • जिला सचिव समाजवादी पार्टी बलिया
  1. श्री अमित कुमार ठाकुर
  • जिलाध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी गाजीपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *