बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो घायल, एक की मौत

Spread the love

बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो घायल, एक की मौत

चेतन किशोर गांव के सामने हुआ हादसा

बलिया। शुक्रवार को मनियर मार्ग पर स्थित चेतन किशोर गांव के सामने दो बाइकों की आमने-सामने की हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुँचाया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर निवासी भुवर गोंड 22 वर्ष पुत्र बालेश्वर गोंड बाइक से किसी कार्य से सिकन्दरपुर आ रहा था। जबकि खरीद निवासी दीनदयाल यादव 29 वर्ष पुत्र इंद्रजीत यादव सिकन्दरपुर से सामान की खरीदारी कर गांव जा रहा था। जैसे ही चेतन किशोर गांव स्थित नेनुआ बाबा के स्थान के सामने पहुंचा कि दोनों बाइकों में आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें भुवर और दीनदयाल गम्भीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने दोंनो को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बलिया ले जाते समय भुवर ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ने भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *