सस्ता आम दिलाने के नाम पर महिला के साथ किया बलात्कार

Spread the love

सस्ता आम दिलाने के नाम पर महिला के साथ किया बलात्कार
बलिया। सस्ता आम दिलाने का वादा कर हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता से एक युवक द्वारा बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

तहरीर में महिला ने आरोप लगाया है कि अपने मोबाइल नंबर से फोन करके बैरिया थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर गांव निवासी अजीत कुमार यादव पुत्र हरेराम यादव ने बारह रुपये किलो सस्ता आम दिलाने की बात कह कर उसे बुलाया। बोला, आ जाओ तुम्हें आम की जरूरत है। आकर ले जाओ। मैं चिरैया मोड़ पहुंची, जहां से अजीत अपनी बाइक यूपी 60 यू 2273 पर बिठाकर मुझे एक बगीचे में ले गया और बगीचे में बने कमरे में जबरन दुष्कर्म किया। महिला जब मुक्त हुई तो 112 नंबर को बुलाया, तब तक आरोपी अपानी बाइक छोड़कर फरार हो गया। इस बाबत एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर धारा 376 आईपीसी के तहत न्यायालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *