एचटी तार की चपेट में आने से युवक की मौत

Spread the love

एचटी तार की चपेट में आने से युवक की मौत

रसड़ा। नगर के पश्चिम मुहल्ला में सोमवार की देर रात्रि हाईटेंशन तार की चपेट में आने से राज कुमार राम (24) पुत्र स्व सुरेश राम की मौत हो गई। मृतक रात्रि में लघुशंका के लिए जा रहा था, तभी घर के समीप गिरे विद्युत प्रवाहित हाईटेंशन तार में उलझकर वह गिर पड़ा। जिससे मौके ही उसकी मौत हो गई। भोर में उसकी मां ने देखा कि राज कुमार तार में फस कर गिरा हुआ है। उसकी मां ने शोर मचाई। आस पास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आनन-फानन में विद्युत आपूर्ति को बंद कराई गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। एक भाई की एक वर्ष पूर्व ही मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी प्रिंयका की रोते बिलखते देख हर किसी की आखें नम हो जा रही थी। मृतक का तीन वर्ष का पुत्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *