भ्रष्टाचारियों की पार्टी है इंडिया गठबंधन: डिप्टी सीएम केशव

Spread the love

भ्रष्टाचारियों की पार्टी है इंडिया गठबंधन: डिप्टी सीएम केशव

जनता के बटन के बल पर बना राम मंदिर व कश्मीर से हटा 370

बलिया। प्रदेश के लोगों के वर्ष 2014 के आम चुनाव में साइकिल की चेन उतार दिया तथा वर्ष 2019 में सपा की साइकिल के टायर को ब्रस्ट कर दिया हैं। यह किसी भी दल पार्टी से गंठबंधन कर लें चारों खाना चित हो जायेंगे। यह बातें उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के सर्मथन में बांसडीह इंटर कालेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

कहाकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस के राहुल गांधी से गंठबंधन करके यूपी में आये हैं। एक पीएम के बेटा तो दूसरा सीएम के बेटा है, लेकिन देश में राजतंत्र नहीं हैं। जनता इनकी साइकिल को पूरे अस्सी सीटों पर बिखेर कर समाप्त कर देगी। उन्होंने कहा की जनता के बटन की ताकत के बल पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भव्य राममंदिर का निर्माण किया है। कश्मीर में 370 समाप्त किया हैं। आवास, शौचालय, राशन, पेंशन, किसान सम्मान निधि, आदि योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। सपा , बसपा कांग्रेस पर प्रहार करतें हुए कहा कि यह भ्रष्टाचारियों की पार्टी हैं, यह गुंडों, दलालों के बल पर पीएम नरेंद्र मोदी को हटाना चाहते हैं। पूरे प्रदेश में एनडीए गठबंधन की आंधी चल रही हैं। कानून व्यवस्था, गरीब कल्याण, सुशासन आदि के बल पर पूरे प्रदेश में अस्सी सीटों पर भाजपा गठबंधन जीत रहा हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी बूथों पर पिछली बार से 370 अधिक मतदान कराने की अपील किया। केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए आप सहयोग करें। पीएम ने देश में गरीब कल्याण की योजनाओं को आमलोगों तक सबका साथ, सबका विकास के माध्यम से पंहुचाया हैं। इस मौके पर सांसद रविन्दर कुशवाहा, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम,विधायक केतकी सिंह, जिलाध्यक्ष संजय यादव,पूर्व विधायक शिव शंकर चौहान, धनंजय कन्नौजिया, विनोद शंकर दूबे, छठठू राम, नकुल चौबे, पूर्व चेयरमैन संजय कुमार सिंह मुन्ना, अजय सिंह , धीरेन्द्र बहादुर सिंह, हरेंद्र सिंह, प्रतुल ओझा, शेताशुं गुप्ता, आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *