देश में चल रहा एक ही नारा, जो राम को लाए हैं हम उनको ही लायेंगे

Spread the love

*देश में चल रहा एक ही नारा, जो राम को लाए हैं हम उनको ही लायेंगे*

*चार जून के बाद खंड-खंड हो जाएगी रामद्रोहियो की दोस्ती: आदित्यनाथ*

*जो पाकिस्तान का राग अलाप रहे है उनको पाकिस्तान जाना चाहिए*

*पर्सनल ला लाकर इंडिया गठबंधन चलाएगी तालिबानी शासन*

*संविधान का सबसे अधिक सम्मान करती है बीजेपी*

बलिया। असम से गुजरात तक, कश्मीर से कच्छ तक, सिर्फ एक ही नारा चल रहा है जो राम को लाए हैं हम उनको ही लायेंगे। यह बातें मनियर इंटर कालेज में सलेमपुर से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा तथा बलिया लोकसभा सभा से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के समर्थन में बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कालेज बैरिया में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने शनिवार को कही। इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर और रविंद्र कुशवाहा को अधिक से अधिक वोट कर संसद में भेजने की अपील की।

उन्होंने कहा कि आज का बदलता हुआ भारत है। चार जून को जो परिणाम आएंगे उसमें फिर मोदीजी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और उत्तर प्रदेश में मैं मुख्यमंत्री रहूंगा। आज बदले हुए भारत का परिणाम है कि हमारी सरकार 80 करोड लोगों को मुफ्त राशन दे रही है और पाकिस्तान में 23 करोड़ आबादी भूखे मर रही है। कहाकि जो पाकिस्तान का राग अलाप रहे है उनको पाकिस्तान जाना चाहिए। पाकिस्तान में उनको भीख भी नहीं मिलेगी। एक वह भारत था जब आतंकवाद चरम सीमा पर था और सरकार कहती थी कि विदेशी आतंकवादी है, हम क्या कर सकते हैं ? आज का भारत है कि जब पटाखे भी फूटते हैं तो पाकिस्तान को सफाई देना पड़ता है। ये नया भारत यह किसी को छेड़ता नहीं जो इसको को छेड़ता है उसको छोड़ता नहीं है। कहा कि अब 70 वर्ष से ऊपर के लोगों का भी आयुष्मान कार्ड बनेगा। ताकि वह पांच लाख रुपए तक का गम्भीर रोग का इलाज करा सके। हमारी सरकार 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि, 12 करोड लोगों को शौचालय,10 करोड़ लोगों को उज्जवला गैस योजना का कनेक्शन दी है। दूसरे तरफ कांग्रेस और समाजवादी का  ठगबंधन है।

गठबन्धन  पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सपा के लोग मन्दिर  क्या बनवाएगें। ये राम भक्तों पर गोलिया चलवाने  वाले रामद्रोहियों से इनकी दोस्ती है। चार जून को इनकी दोस्ती खंड-खंड हो जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग कहते हैं कि अगर भाजपा दोबारा सत्ता में आएगी तो संविधान बदल देगी। संविधान का सबसे अधिक सम्मान बीजेपी करती है। अगर  कांग्रेस और सपा वाले शासन में आते हैं तो ओबीसी का आरक्षण मुसलमानों को दे देंगे। इंडिया गठबंधन वाले चुनाव जीतते हैं तो पर्सनल ला लाएंगे। पर्सनल ला का मतलब तालिबानी शासन। सरिया कानून बनेगा। औरतों को घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा। हमारी सरकार तो नारी शक्ति बंधन योजना लाई है। हमारी सरकार आधी आबादी का सम्मान करती है। अगर कांग्रेस सपा सत्ता में आती हैं तो अल्पसंख्यकों के खान-पान की स्वतंत्रता देंगे। सब लोग तो एक ही खाना खाते हैं। उनके खान-पान की स्वतंत्रता का मतलब गोमांस की तस्करी करने का छूट देना। हमारा तो जन्म जन्म का नाता है गाय हमारी माता है। यह हमारा सनातन धर्म कहता है हमारी सरकार आजमगढ़ में राजा सुहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय बनाएगी।

इस मौके पर बसपा  के पूर्व प्रत्याशी संजीव वर्मा, सपा के बांसडीह विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, बांसडीह के पूर्व  चेयरमैन चुना सिंह, पुनम  गुप्ता ने भाजपा ज्वाइन किया।  कार्यक्रम को प्रमुख रूप से भाजपा विधायक केतकी सिंह, सांसद रवींद्र कुशवाहा ,पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, पूर्व मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला, मंत्री दयाशंकर सिंह, मंत्री दानिश अंसारी, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, पूर्व सांसद भरत सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, छट्ठू राम, डॉक्टर संजय गोंड़, गोपाल ने संबोधित किया। मंच पर विनोद शंकर दूबे , राजधारी सिंह, देवेंद्र नाथ त्रिपाठी ,भगवान पाठक, विजय लक्ष्मी गौतम, छोटू राम, केतकी सिंह, बलिराम उपाध्याय, राजेश सिंह, नकुल चौबे, शिवनारायण निषाद, युवा संगठन के अध्यक्ष गोपाल, डॉक्टर संजय कुमार गोंड़, कुंवर विजय सिंह , धनंजय कनौजिया, सुधांशु गुप्ता सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *