भाजपा प्रत्याशी ने नगर भ्रमण कर मांगा आशीर्वाद

Spread the love

भाजपा प्रत्याशी ने नगर भ्रमण कर मांगा आशीर्वाद

तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मांगा वोट

बलिया। बलिया संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने शुक्रवार की सुबह चितबड़ागांव नगर पंचायत के पीसीओ तिराहे से पदयात्रा आरंभ कर शहीद स्मारक, पुरूषोत्तम गेट, आज़ाद नगर, शास्त्री नगर होकर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में होते हुए रेलवे स्टेशन पर स्थित दुर्गा मंदिर तक पदयात्रा कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने करने की अपील की।
उन्होंने आगामी एक जून को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केन्द्र सरकार बनाने व बलिया लोकसभा क्षेत्र में उद्योगिक विकास ‌एव मेडिकल कालेज के लिए सपने को हकीकत में बदलने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील किया। नगर पंचायत चितबडागांव में भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के प्रथम आगमन पर नगर पंचायत चेयरमैन अमरजीत सिंह ने फ़ूल माला एवं गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत के साथ अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
चेयरमैन ने नगर पंचायत चितबडागांव से ऐतिहासिक मत दिलवाकर देश की सर्वोच्च सदन में भेजने की अपनी कटिबद्धता को भी दोहराई। इस मौके पर नगर पंचायत के सभी सभासद एवं सभासद प्रतिनिधि सहित पूर्व चेयरमैन अभिराम सिंह दारा, सतेन्द्र सिंह गुड्डू, अरुण कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष मोती चन्द्र गुप्ता, आनंद विजय त्रिपाठी, कुमार सिंह, संतोष कुमार वर्मा, राजदेव सिंह, अभिषेक तिवारी मुनीब राजभर,दीपक सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *