जब-जब सत्ता निरंकुश हुई, तब-तब द्वाबा ने आगे बढ़कर किया नेतृत्व

Spread the love

जब-जब सत्ता निरंकुश हुई, तब-तब द्वाबा ने आगे बढ़कर किया नेतृत्व

सरकार बनते ही अग्निवीर योजना होगी समाप्त: सनातन

बलिया। इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सनातन पाण्डेय बृहस्पतिवार को बैरिया विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों ग्रामसभा में सम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से आशीर्वाद और सहयोग मांगा।
कहाकि मैं एक साधारण परिवार का सदस्य हूं। मैं आम आदमी की समस्याओं से भली भांति परिचित हूं। आज लोगों के सामने महंगाई, बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या हैं। कहाकि द्वाबा की भूमि क्रांतिकारियों की भूमि हैं। जब -जब सत्ता निरंकुश हुई हैं। इसी इलाके ने आगे बढ़कर निरंकुश सरकार के खिलाफ नेतृत्व किया है। आज देश का लोकतंत्र संकट में है। युवा बेरोजगारी से कराह रहे है। किसान अपनी समस्याओं से परेशान हैं। कहाकि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। सरकार बनते ही अग्निवीर योजना समाप्त की जाएगी। देश के हर गरीब को 10 किलो अनाज दिया जाएगा। महिलाओं के खाते में 100000 एक लाख रुपया नगद दिया जाएगा। युवाओं को रोजगार नहीं मिलने पर 8500 रुपया बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। बलिया में मेडिकल कालेज की स्थापना निश्चित किया जाएगा।
इस मौके पर विधायक जयप्रकाश अंचल, तारकेश्वर मिश्र, दशरथ यादव, शैलेश सिंह, शामू ठाठुर, कृष्ण बिहारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *