बलिया सरयू नदी में डूबा व्यापारी, छानबीन जारी

Spread the love

बलिया सरयू नदी में डूबा व्यापारी, छानबीन जारी

परवल का युवक करता था व्यापार

बलिया। मंगलवार को शाम करीब तीन बजे सरयू नदी के सहजानंद घाट पर स्नान करते वक्त एक युवक डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेवती से गोताखोरों को बुलाकर डुबे युवक की छानबीन शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक कोई सफलता नहीं मिल पायी थी।
बताया जा रहा है कि सहतवार थाना के महाराजपुर निवासी विकास सिंह 22 वर्ष पुत्र शत्रुघ्न सिंह सहजानंद घाट पर सरयू नदी में नहाने गया था। पानी में अचानक उसका पैर फिसल कर गहरे पानी में चला गया। जिससे वह डूब गया। सुचना पर पहुँची सहतवार पुलिस ने रेवती से गोताखोरों को बुलाकर शव को छानबीन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि युवक परवल का व्यापारी था, जो गंगा उस पार से नाव से इस पार आ रहा था। लेकिन नाव खुलने में लेट हुई तो स्नान करने लगा, तब तक पैर फिसल गया। जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *