नहर में पलटा मिक्सर मशीन, दो मजदूर जख्मी, एक की मौत

Spread the love

सुल्तानपुर गांव के पास हुआ हादसा

बलिया। शुक्रवार को रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर के पास मिक्सर मशीन ट्रैक्टर सहित नहर में पलट गई। जिसमें मोहम्मद रफीक अंसारी (36) पुत्र युसुफ अंसारी निवासी झारखंड की मौत हो गई। वहीं, दूसरा मजदूर कन्हैया (40) निवासी सिसवार कलां थाना नगरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बता दे कि मजदूरों को लेकर ट्रैक्टर मिक्सर मशीन छत की ढ़लाई करने सुल्तानपुर गांव में किसी के यहां जा रहा था। सिंगही से सुल्तानपुर जाते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर मिक्सर मशीन अचानक नहर में पलट गया। हादसे में मजदूर रफीक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा मजदूर कन्हैया गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *