केजरीवाल भ्रष्टाचार के कारण जेल गए है, यह सिद्ध होकर रहेगा: राजनाथ

Spread the love

केजरीवाल भ्रष्टाचार के कारण जेल गए है, यह सिद्ध होकर रहेगा: राजनाथ

जो अन्ना हजारे का नहीं हुआ, क्या वह आपका होगा

एक राष्ट्र एक चुनाव से जनता की कमाई, संसाधन और समय की होगी बचत

2024 के चुनाव के बाद कांग्रेस डाईनाशोर की ही भांति धरती से हो जाएगी लुप्त

साइकिल का चैन उतरा तो अब तक नहीं चढ़ा

बलिया। सिकन्दरपुर स्थित गांधी इण्टर कालेज के मैदान में शुक्रवार को पहुँचे भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सलेमपुर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रविन्द्र कुशवाहा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आप, सपा, कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

[4/14, 2:22 PM] Saif Ali:

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

[4/14, 2:36 PM] Saif Ali:
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

L
o
a
d
i
n
g

[4/23, 7:09 PM] Saif Ali:




दिल्ली के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अभी जेल में गए थे और कहते हैं कि नरेंद्र मोदी ईडी और सीबीआई लगाकर सबको जेल भेजते हैं। उन्होंने कहा कि अगर ये हमने गलत किया है तो अदालत है वो हमारे फैसले को क्यों नहीं गलत ठहराती है ? उनके उपर कोई दबाव नहीं डाल सकता है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के कारण जेल गए हैं और ये सिद्ध होकर रहेगा। केजरीवाल ने अन्ना साहब हजारे को धोखा दिया है। कहा कि अन्ना हजारे ने केजरीवाल से कहा था कि राजनीतिक पार्टी मत बनाना, हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलन छेड़ा है नहीं तो इसपर से जनता का विश्वास समाप्त हो जाएगा। जिन्होंने अन्ना हजारे को धोखा दिया वो आपको बख्सेगे ? कहा कि ये बीस दिन के लिए बाहर आए हैं फिर पहली जून को चले जाएंगे। उन्हें हम नहीं भेजेंगे बल्कि अदालत खुद भेजेगी। वहीं आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाती मालीवाल की पिटाई के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के घर में उनकी पार्टी की राज्यसभा सांसद लात-घूसों से पीटी गई और उसके उपर आप बोल नहीं रहे हैं ? ये क्या नेता हैं, नेता का शेर का कलेजा होना चाहिए। वहीं एक 9देश एक चुनाव के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कहीं-कहीं हर महीने देश में चुनाव ही होते रहते हैं। हम लोगों ने फैसला किया है कि वो सिलसीला बंद होना चाहिए। इस देश में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक साथ होने चाहिए। एक राष्ट्र एक चुनाव। इससे आपकी कमाई, संसाधनों और समय कील बचत होगी। क्या इसे करना तानाशाही है ? हमने क्या अपराधी किया है ? वहीं पाक अधिकृत कश्मीर में चल रहे विवादों पर उन्होंने कहा कि मैंने तीन-चार साल पहले ही कह दिया था कि पाक अधिकृत कश्मीर को लेने के लिए उसपर कब्जा करने की कोई जरूरत नहीं है। बल्कि पाक अधिकृत कश्मीर के लोग मांग करेंगे की हम भारत में मिलना चाहते हैं और आज वही पीओके के लोग मांग कर रहे हैं कि हम भारत के साथ रहना चाहते हैं, वह दिन आ गया है। वहीं तीन तलाक और सामान्य नागरिक संहिता के मुद्दे पर उन्होंने कहा हमने जब तीन तलाक़ पर कानून बनाया तो लोगों ने कहा कि दूसरे धर्म के मामलों में आप हस्तक्षेप करने वाले कौन होते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार रहे चाहें भाड़ में जाए, चाहें हिन्दू, मुस्लमान, यहुदी या ईसाई हो सबकी बहन‌-बेटी हमारी बहन बेटी है। इसको धर्म के साथ जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए, हमने तीन तलाक़ की प्रथा को समाप्त किया। उन्होंने दावा किया कि सामान्य नागरिक संहिता को हम लागू करेंगे ये हमारा कमिटमेंट है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज सपा, कांग्रेस की हालत यह हो गई है कि सपा को लोग समाप्त पार्टी, आपने साईकिल की चैन को 2014 के लोकसभा चुनाव में अपने साईकिल की चैन उतार दी थी तथा 2017 और 2019 के चुनाव में भी आप लोगों ने साइकिल की चैन को चढ़ने नहीं दिया। दस साल तक जिस साईकिल पर चैन न हो वो साईकिल आगे कैसे बढ़ेगी। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत तो इतनी पतली हो गई है कि 2024 के चुनाव के बाद कांग्रेस डाईनाशोर की ही भांति भारत की धरती से लुप्त हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *