ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत

Spread the love

ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत

एक न्यू बहेरी तो दूसरा फेफना में कटा

बलिया। वाराणसी-छपरा रेलखंड पर न्यू बहेरी गांव के पास एक युवक ने बुधवार की देर रात ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुँची चंद्रशेखर नगर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार फेफना थाना क्षेत्र के कल्यानीपुर गांव निवासी राहुल चौहान 24 वर्ष पुत्र मोहन चौहान बुधवार की रात करीब 11 बजे न्यू बहेरी गांव के पास ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया। बताया जाता है किराहुल जिद्दी स्वभाव का था। घर के लोगों की बात नहीं मानता था। वह किसी बात को लेकर घर से नाराज था। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। उधर, फेफना स्टेशन के पास बुधवार की रात राजधानी एक्सप्रेस से एक 40 वर्षीय युवक कट गया। सूचना पर पहुँची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *