बैरिया विस में नीरज शेखर ने बलिया को विकसित करने का लिया संकल्प

Spread the love

बैरिया विस में नीरज शेखर ने बलिया को विकसित करने का लिया संकल्प

मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों से कराया अवगत

बलिया। बलिया लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने बैरिया विधान सभा के विभिन्न स्थानों का दौरा किया। जनसंवाद भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत से लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने के लिए जनता का आशीर्वाद मांगा।

नीरज शेखर ने बैरिया विधान सभा के नौरंगा, चक्की नौरंगा , गोपालपुर, जगदेवा पांडेपुर, टेगरही, तिवारी के मिल्की, जवाहर टोला, तालिबपुर, करमानपुर, गंगा पांडेय का टोला और बैरिया नगर पंचायत का दौरा कर जनसभा को संबोधित किया। बैरिया के दर्जनों जनसभाओं में भाजपा के जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्रवादी विचार से लोगों को लगातार तीसरी बार भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत नरेंद्र मोदी को पुनः भारत का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि – बलिया की जनता जिस उत्साह और उमंग के साथ मोदी जी के विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने में लगी है, उसी स्वप्न के साथ विकसित बलिया का भी सम्बन्ध बहुत ही मजबूती के साथ जुड़ा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *