शिक्षकों के समस्याओं का त्वरित कराया जाएगा निदान: राजेश

Spread the love

शिक्षकों के समस्याओं का त्वरित कराया जाएगा निदान: राजेश

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले लामबंद हुए शिक्षक

बलिया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने मंगलवार को बीआरसी रेवती पर बैठक आयोजित की। जिसमें शिक्षकों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। वही जिला संयोजक राजेश सिंह ने अधिकारियों से सम्पर्क कर समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष रजनीश कुमार चौबे ने शिक्षकों की हर विषम परिस्थितियों में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का आह्वान किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक कुशवाहा ने रेवती ब्लाक को निपुण ब्लाक व संगठन मंत्री अनेश मिश्रा ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।गिरीश राय ने कहा कि एकता ही हमारी पहचान है। तमाम शिक्षकों ने शिक्षक हित में अपनी अपनी बात कही। मंच संचालन महामंत्री शुभम् प्रताप सिंह ने की। इस मौके पर सुनिल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, पवन वर्मा, सुधीर सिंह, नसीम अहमद, अनीस पासवान, जितेंद्र गोंड, कृष्ण मोहन यादव, मनीष वरनवाल, राजन गुप्ता, अजय पाण्डेय, हनुमान पासवान, मुहम्मद सद्दाम, यशवंत, ज्ञान भूषण तिवारी, आलोक शर्मा, जयप्रकाश सिंह, अभिनव गुप्ता, अभिजीत आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *