मनबढ़ युवकों ने ईंट-पत्थर, धारदार हथियार से युवक पर किया हमला, गम्भीर

Spread the love

मनबढ़ युवकों ने ईंट-पत्थर, धारदार हथियार से युवक पर किया हमला, गम्भीर

अगरसंडा मैरेज हाल के पास घटना को दिया अंजाम

बलिया। शहर से सटे गड़वार रोड पर अगरसंडा गांव स्थित एक मैरिज हॉल के पास मनबढ़ युवकों ने सोमवार की देर रात एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक को लेकर लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल जा रहे थे कि मनबढ़ युवकों ने निधरिया नई बस्ती महेंद्रा एजेंसी के पास पुनः ईंट-पत्थर व धारदार हथियार से अटैक कर फरार हो गए। जिस जगह घटना घटित हुई वही पर फेफना थाने की पुलिस बूथ भी है। बावजूद बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।
फेफना थाना क्षेत्र के अगरसंडा गांव निवासी अजय सिंह पुत्र ब्रह्म सिंह को सोमवार की रात करीब दर्जन की संख्या में पहुँचे मनबढ़ युवकों ने अगरसंडा स्थित एक मैरिज हॉल के पास मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। घायल अजय सिंह अपने मित्र के साथ हॉस्पिटल जा रहे थे, तभी निधरिया नई बस्ती के महिंद्रा एजेंसी के पास मनबढ़ों ने पुनः ईट पत्थर और धारदार हथियार से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। युवक को मनबढ़ों ने क्यो मारा। इसका पता अभी नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *