पश्चिम बंगाल की पुलिस ने तीन आरोपियों को सिविल लाइन से किया गिरफ्तार

Spread the love

पश्चिम बंगाल की पुलिस ने तीन आरोपियों को सिविल लाइन से किया गिरफ्तार

बांकड़ा पंचायत कार्यालय में गोलीबारी कांड को दिया था अंजाम

बलिया। पश्चिम बंगाल के बांकड़ा पंचायत कार्यालय में गोलीबारी कांड के मामले में पश्चिम बंगाल की पुलिस ने बलिया सिविल लाइन से रविवार की शाम तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद कोर्ट से रिमांड लेकर पश्चिम बंगाल लेकर चली गई। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता चांद नट पुत्र नेसार नट निवासी मानपुर, शुभम सिंह निवासी अम्बेडकर नगर व यशवंत सिंह निवासी कथरिया थाना नरहीं है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों पश्चिम बंगाल के बांकड़ा पंचायत कार्यालय में अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में पश्चिम बंगाल की पुलिस ने मुख्य आरोपी को पहले ही बेंगलुरू से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मुख्य आरोपी ने घटना में शामिल चांद नट, शुभम सिंह व यशवंत सिंह का नाम बताया था। इसके बाद पश्चिम बंगाल की पुलिस ने रविवार की शाम तीनों आरोपियों को सिविल लाइन से गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत चितबड़ागांव थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि पश्चिम बंगाल की पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के उपरांत रिमांड पर लेकर पश्चिम बंगाल लेकर चली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *