वन विभाग ने लकड़ी माफियाओं के विरुद्ध की कार्रवाई

Spread the love

वन विभाग ने लकड़ी माफियाओं के विरुद्ध की कार्रवाई

बलिया। शनिवार को सिकन्दरपुर तहसील के ग्राम सभा भरथाव में हरे प्रतिबंधित प्रजाति के वृक्षों का अवैध कटान हो रहा था। मुखबीर की सूचना पर शिवम गुप्ता क्षेत्रीय वन अधिकारी सिकन्दरपुर के नेतृत्व में प्रभागीय प्रवर्तन दल व सिकन्दरपुर रेंज के कर्मचारियों के त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम भरथाव में हो रहे अवैध बृक्ष कटान के विरुद्ध छापेमारी की गई। इस दौरान टीम ने अभियुक्त तेज सिंह व श्याम बाबू ठेकेदार के साथ ही ट्रैक्टर चालक नथुनी यादव को रंगेहाथ पकड़ा। इसके अलावा एक ट्रैक्टर ट्रॉली , टांगा, फावडा व डीजल चलित आरी जब्त किया गया। इस मौके पर अंजनी सिंह उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, मुकेश राय वन दरोगा, संजीव गुप्ता वन दरोगा, दत्तात्रेय सिंह तथा सूरज भारती माली आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *