शार्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग

Spread the love

शार्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग

बिहार के सिवान गए हुए थे परिवार के सदस्य

बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के आसमान ठोठा गांव में शनिवार को बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग से घर में रखा गहना, सोफा, फ्रिज, नगदी सहित दो परिवार का सब कुछ जलकर रख हो गया। आसपास के लोग जब तक आग पर काबू पाते तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।

बता दे कि आसमान ठोठा गांव निवासी दरबारी नट पुत्र भरतरी नट शुक्रवार को अपने परिवार के साथ घर में ताला बंद करके अपने ससुराल सीवान बिहार गए हुए थे। शनिवार को बिजली के शार्ट सर्किट से उनके घर में आग लग गयी। जिससे घर में रखा फ्रिज, कुलर, पलंग , सोफा सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर बगल में रहने वाले बनवारी के घर को भी चपेट में ले लिया। जिससे उनके घर में रखा उन्नीस हजार नकद सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। आस पास के लोग दौड़े और किसी तरह से काबू पाये। तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *