मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं में मंत्री ने भरा जोश

Spread the love

मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं में मंत्री ने भरा जोश

फेफना विधानसभा में आयोजित हुआ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन

बलिया। भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने बलिया संसदीय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों तथा मंडल के कार्यकर्ताओं के संवाद स्थापित किया। शनिवार को फेफना विधानसभा में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित हुआ।






जिसमें मुख्य अतिथि मंत्री एके शर्मा ने कहाकि हर बूथ अध्यक्ष अपने बूथ से बलिया में प्रचंड बहुमत से कमल खिलाने के लिए योगदान सुनिश्चित करें और बलिया को पुनः डबल इंजन की सरकार से जोड़ने में अपने बूथ का सहयोग दें। इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी ने बैरिया विधान सभा के फते राय के टोला, फकरू राय के टोला, नेका राय के टोला, नवका टोला, रामनगर, इब्राहिमाबाद, मिश्र के मठिया सहित अन्य स्थानों पर जन संवाद किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सहजानंद राय क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र सहित पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, जिलाध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, राजीव मोहन चौधरी,उपेंद्र पाण्डेय सहित बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक तथा प्रभारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *