सेवानिवृत्त इंजीनियर के घर लाखों की चोरी

Spread the love

सेवानिवृत्त इंजीनियर के घर लाखों की चोरी

घटना की रात सोनपुर गए थे परिवार के सभी सदस्य

फेफना के मिड्ढा गांव विकलांग भवन के पास का है मामला

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव के विकलांग भवन के पास स्थित एक मकान में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह पीड़ित के ससुरालीजनों को हुई तो पुलिस और रिश्तेदारों को सूचना दी। जिसके बाद पीड़ित परिवार चल दिया। घटना की रात पीड़ित परिवार सोनपुर किसी रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। उधर पीड़ित के साले ने फेफना थाने में चोरी की घटना की तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। पीड़ित रेलवे विभाग में इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हो चुके है।







बता दे कि उभाव थाना क्षेत्र के बेलौली गांव निवासी अशोक सिंह ने फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव के विकलांग भवन के पास मकान बनाकर निवास करते थे। अशोक सिंह के परिवार के सदस्य बृहस्पतिवार को बिहार प्रान्त के सोनपुर गए हुए थे। जिसका फायदा उठाकर चोरों ने उनके मकान में ताला तोड़कर प्रवेश किया और आराम से करीब 15 लाख रुपए के गहने समेत हजारों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह पीड़ित के साले व मिड्ढा गांव के पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह कंकूड़ी को किसी के माध्यम से हुई। वह तत्काल मौके पर पहुँचे, जहां देखाकि सभी कमरों की आलमारी टूटी हुई है और बेड पर सामान बिखरा हुआ है। पीड़ित के अनुसार करीब 15 लाख रुपए के गहने और हजारों रुपए का सामान चोर लेकर फरार हो गए है। आपको बता दे कि अशोक सिंह के पुत्र अभिनव सिंह की शादी दिसम्बर 2023 में हुई थी। जिसमें मिले गहने और सामान चोर चुरा ले गए है। पीड़ित के साले प्रवीण सिंह ने फेफना थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *