मारपीट में दो महिला समेत सात घायल

Spread the love

मारपीट में दो महिला समेत सात घायल

बलिया। रसड़ा क्षेत्र के सरायभारती गांव के पाल बस्ती में मंगलवार की देर रात दो पक्षों में हुई मारपीट में दो महिलाएं सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही में जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के चलते मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच तू तू मैं मैं हुई। इसके बाद विवाद मारपीट में तब्दील हो गई। इस दौरान चले लाठी डंडे में एक पक्ष से रामअशीष पाल (41), रामबदन पाल (63), ज्ञांती देवी (65) तथा दूसरे पक्ष से गुड़िया पाल (50) पिंकी पाल (26), रामशब्द पाल (55) तथा ओमकार पाल (29) लहुलूहान हो गए। सभी घायलों को रसड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उपचार के बाद ज्ञांती देवी व रामअशीष पाल को हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *