
पहले संडे को ददरी मेले उमड़ेगी भीड़, झूला व दुकानदारों ने की तैयारी
शनिवार को मेले में पहुंचे लोगों ने जलेबी, चाट व चाउमीन का उठाया लुत्फ
युवक – युवतियों ने विभिन्न झूलों का लिया आनंद

बलिया। भृगु मुनि के शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर लगने वाले ऐतिहासिक ददरी मेले में पहले संडे पर भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। जिसके लिए झूला संचालकों और दुकानदारों ने रात – दिन एक कर दुकान को सजाने में लगे हुए है। शनिवार को मीना बाजार में लोगों की भीड़ पहुंचने से रौनक बढ़ गई। जिससे दुकानदारों के चेहरे खिलखिला उठे। दुकानदारों और झूला संचालकों को पहले संडे का बेसब्री से इंतजार है।



शनिवार को नगर और सुदूर क्षेत्र से ददरी मेला में पहुंचे लोगों ने चाट, चाउमीन, बर्गर, डोसा, जलेबी का आनंद उठाया। इसके पूर्व गर्म वस्त्र के साथ ही शादी – विवाह के साजो -सामान की महिलाओं ने खरीदारी की। इसके अलावा विभिन्न झूलों पर चढ़कर आनंद लिया।
दुकानदारों का कहना है कि पहले संडे से मीना बाजार में और भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।कारण कि पहला संडे होने के साथ ही चेतक प्रतियोगिता भी है। जिसका हम दुकानदार बेसब्री से इंतजार कर रहे है।



बता दे कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन से मीना बाजार गुलजार हो गया है। मीना बाजार में कांकरी, गर्म वस्त्र, हर एक मॉल, कालीन, खादी आश्रम, सौंदर्य प्रसाधन के अलावा जलेबी, चाट, डोसा, चाउमीन की अधिकांश दुकानें सजकर तैयार हो चुकी है। वहीं कुछ दुकानदार बांस-बल्ली गाड़ने के साथ ही सामान को सजाने में रात दिन लगे हुए हैं। उधर नाव, ड्रैगन, ब्रेक डांस, बड़ी चरखी सहित अन्य छोटे – बड़े झूले तैयार किए जा रहे थे। ताकि को मेले में पहुंचने वाले लोगों को झूला झुलाया जा सके। वहीं अधिकांश झूले आरंभ हो चुके थे।