विधायक केतकी ने परिवार सहित पूरी की स्व-गणना, लोगों से की अपील

Spread the love

विधायक केतकी ने परिवार सहित पूरी की स्व-गणना, लोगों से की अपील

बलिया। जनगणना 2027 को लेकर चलाए जा रहे स्व-गणना अभियान के तहत रविवार को विधायक केतकी सिंह ने मैरीटार गांव स्थित अपने आवास पर परिवार के सदस्यों के साथ ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान तहसीलदार नितिन कुमार सिंह ने प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग किया।


विधायक ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपने और परिवार के सभी सदस्यों का विवरण ऑनलाइन दर्ज करें। उन्होंने कहा कि जनगणना के सटीक आंकड़े देश की वास्तविक स्थिति समझने और भविष्य की विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लंबे समय से जनगणना की मांग की जा रही थी। ऐसे में इस महत्वपूर्ण कार्य में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्व-गणना के माध्यम से लोग घर बैठे आसानी से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसलिए सभी लोग निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी कर जनगणना 2027 में सहयोग करें। इस मौके पर स्व-गणना चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार बांसडीह नितिन कुमार सिंह, मास्टर ट्रेनर अरुण कांत, शांत स्वरूप सिंह गुड्डू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *