कार्तिक पूर्णिमा पर श्रीरामपुर गंगा घाट जाने के लिए मार्ग किए जा रहे तैयार

Spread the love

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रीरामपुर गंगा घाट जाने के लिए मार्ग किए जा रहे तैयार

तीन मार्गों से होकर स्नान करने श्रीरामपुर घाट पहुंचेंगे स्नानार्थी

महावीर घाट, धारिक्षन दास व बयासी पुल मार्ग को किया जा रहा दुरुस्त

23-24 नवंबर को होगा कार्तिक पूर्णिमा स्नान

माल्देपुर, कीनाराम व महावीर घाट प्रशासन के सकता है प्रतिबंधित

पिछले वर्ष 12 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई थी डुबकी

बाढ़ आने व ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के चलते श्रद्धालुओं को हो सकती है थोड़ी समस्या

रिपोर्ट : श्रवण कुमार पांडेय

बलिया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान 23 व 24 नवंबर को होना है। जिसमें जनपद व गैर जनपद के लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने श्रीरामपुर गंगा घाट तक श्रद्धालुओं को पहुंचने के लिए तीन मार्गों दुरुस्त करा रहा है।
बाढ़ आने के कारण अधिकांश स्थानों पर वर्तमान में पानी लगा हुआ है। वहीं महावीर घाट, कीनाराम घाट और माल्देपुर घाट नदी खाड़ होने के कारण स्नान करने लायक नहीं बचा है। इस खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन इन घाटों पर बैरियर लगाकर स्नान करने से रोक सकता है।

इसके चलते महावीर घाट मार्ग पर भीड़ का अत्यधिक दबाव बढ़ने की आशंका है। कारण कि मार्ग के दोनों तरफ मकानों के निर्माण होने से रास्ता सकरा हो चुका है। इसके अलावा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण होने से रास्ता बंद हो चुका है। इसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन धारिक्षन दास मठिया मार्ग को अंदर पास से निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा बयासी पुल के नीचे से श्रीरामपुर गंगा घाट तक श्रद्धालुओं के जाने के लिए मार्ग तैयार किया जा रहा है। इनके निर्माण होने से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी। नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने बताया कि धरीक्षन दास मठिया मार्ग पर लगे बाढ़ के पानी को पंपिंग सेट लगाकर बाहर किया जा रहा है और मार्ग को मिट्टी डलवाकर दुरुस्त किया जा रहा है। इसके अलावा महावीर घाट और बयासी पुल के बगल से अस्थायी मार्ग का निर्माण किया जा रहा है, ताकि कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने आए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *