
ददरी मेले के मीना बाजार में 14 नवंबर तक हुआ 754 दुकानों का आवंटन, 382 रह गया शेष
754 दुकानों का 9460000 रुपया नपा को हुआ प्राप्त
पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दुकानदारों को मिली वरीयता, चार काउंटरों पर जमा हुआ शुल्क



रिपोर्ट : श्रवण कुमार पांडेय
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेला-2026 के मीना बाजार में दुकान लगाने के लिए नगर पालिका द्वारा 1136 का लक्ष्य रखा गया है। जिसके सापेक्ष शनिवार तक कुल 754 दुकानदारों ने जमीन आवंटित करवाया। जिसके लिए कुल 9460000 रुपया नपा को प्राप्त हुआ। जिसकी रसीद सभी दुकानदारों को सौंपी गई। इस बार सबसे अच्छी बात यह है कि दुकान आवंटन में किसी बिचौलियों का दाखिला नहीं रहा। दुकानदार सीधे काउंटर पर पैसा जमाकर रसीद लिया।




बता दे कि नगर पालिका परिषद ने इस वर्ष भूमि आवंटन की तिथियां 12 से 14 नवंबर तक नंदीग्राम पशु मेला परिसर में चार अलग-अलग काउंटर लगवाया। जिसे ए, बी, सी और डी बांटा गया था। जहाँ दुकानदारों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर जगह उपलब्ध कराई जा रही है। बता दे कि नपा के आकड़ो के मुताबिक 14 नवंबर तक निर्धारित कुल 1136 दुकान के सापेक्ष 754 दुकानदारों ने दुकान आवंटित किया गया। जबकि 382 दुकानों का आवंटित होना शेष रह गया है। जिसके लिए 17 नवंबर को काउंटर खोले जाएंगे। आंकड़े के मुताबिक 12 नवंबर को 312 तथा 13 नवंबर को 286 और 14 नवंबर को 156 दुकान आवंटित की गई। वहीं 12 नवंबर को 40 लाख 5 000 तथा 13 नवंबर को 37 लाख 71000 और 14 नवंबर को 1684000 रुपया नगर पालिका को प्राप्त हुआ। इस प्रकार कुल 94 लाख 60000 रुपया नगर पालिका को दुकान के मद में लाभ हुआ।


इसके लिए दक्षिण से उत्तरमुखी पंक्ति में अभिनव कुमार और शनि कुमार, मध्य पंक्ति उत्तरमुखी में अभिषेक भगत और रितेश भारती, मध्य पंक्ति दक्षिणमुखी में अजय खरवार और भावना पांडेय तथा उत्तर से दक्षिणमुखी पंक्ति में अरुण कुमार पांडेय और गंगेश्वर को तैनात किया गया था। वहीं, काउंटरों के निरीक्षण और अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए कर अधीक्षक सैयद अख्तर मेंहदी आब्दी, राजस्व निरीक्षक अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य कर्मचारियों को तैनात किया गया था।

14 नवंबर तक नंदी ग्राम मेले में 79700 रुपया वसूली की गई शुल्क
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेला के नंदी पशु ग्राम मेले में 14 नवंबर तक कुल 79700 रुपया शुल्क वसूला गया। नंदीग्राम मेले में 12 नवंबर तक 153 घोड़ा और अन्य 44 जानवर पहुंचे हुए थे। नपा को उम्मीद है कि छठ के बाद नंदीग्राम पशु मेला में जनपद व गैर जनपद सहित गैर प्रांत के पशु व्यापारी गाय, भैंस, बछड़ा, पाड़िया और घोड़ा आदि को लेकर मेले में पहुंचेंगे।