
हत्या के प्रयास के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार, लोहे का पाइप और कील लगा डंडा बरामद
बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र में मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने सोमवार को दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपी सगे भाई हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप और लोहे की कील व तार बंधा बांस का डंडा बरामद किया है।








पुलिस के अनुसार, नौ नवंबर को वादी ने बैरिया थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मिश्र के मठिया गांव निवासी राजकुमार यादव के पुत्र अनीश और मनीष समेत अन्य लोगों ने लाठी-डंडे और रॉड से जान से मारने की नीयत से हमला किया। इस दौरान वादी और उसके परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने गाली-गलौज करने के साथ ही दरवाजे पर खड़ी चार पहिया गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।