बलिया में आबादी तक पहुंचा सरयू नदी का कटान, ग्रामीण उजाड़ रहे अपना आशियाना

Spread the love

बलिया में आबादी तक पहुंचा सरयू नदी का कटान, ग्रामीण उजाड़ रहे अपना आशियाना

बलिया। बांसडीह क्षेत्र के महाराजपुर गांव की नाहर छपरा में सरयू नदी का कटान अब आबादी पर कहर के लिए बस्ती के पास पहुंच गया है। लगातार हो रहे नदी कटान के चलते गांव के ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है। ग्रामीण पक्के मकान को तोड़कर सारा सामान लेकर बंधा की ओर जा रहे हैं। नदी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

आपको बता दे कि खेतों को अपनी चपेट में लेने के बाद अब नदी का कटान नाहर छपरा बस्ती के मकानों तक पहुंच गया है। घरों से महज कुछ फीट की दूरी पर कटान का पानी पहुंचने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। खतरे की आशंका को देखते हुए कई परिवार अपने पक्के मकानों को खुद ही तोड़कर ईंट, दरवाजे, खिड़कियां, सरिया और अन्य जरूरी सामान सुरक्षित निकालने में जुटे हैं। शनिवार को कई ग्रामीण जेसीबी की मदद से अपने पक्के मकान तोड़ते नजर आए। वहीं, निकाले गए सामान को ट्रैक्टरों पर लादकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा था। उधर, गांव पहुंचे एसडीएम बांसडीह पुष्कर मिश्र और तहसीलदार नितिन सिंह से ग्रामीणों ने मुलाकात कर बस्ती को बचाने की गुहार लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *