400 करोड़ से अधिक के कथित आयकर आकलन पर उमाशंकर सिंह के बेटे ने जताई आपत्ति, संबंधित अखबार को 100 करोड़ रुपये मानहानि का भेजा नोटिस

Spread the love

400 करोड़ से अधिक के कथित आयकर आकलन पर उमाशंकर सिंह के बेटे ने जताई आपत्ति, संबंधित अखबार को 100 करोड़ रुपये मानहानि का भेजा नोटिस

बलिया। उमाशंकर सिंह की कंपनियों से जुड़े 400 करोड़ रुपये से अधिक के कथित आयकर आकलन को लेकर उनके परिवार की ओर से आपत्ति दर्ज कराते हुए अपना पक्ष और स्पष्टीकरण जारी किया गया है। परिवार की ओर से जारी प्रेस नोट में संबंधित अखबार में प्रकाशित खबर में किए गए दावों पर सवाल उठाते हुए कई बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया गया है।

परिवार के सदस्य व पूर्व विधायक स्व उमाशंकर सिंह के यूकेश सिंह ने बताया कि प्रकाशित खबर को लेकर संबंधित अखबार को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा गया है। परिवार का कहना है कि खबर में किए गए दावों से वह सहमत नहीं है और प्रकाशित सामग्री को लेकर उसका पक्ष अलग है। प्रेस नोट के माध्यम से परिवार ने कहा है कि आयकर आकलन से जुड़े मामले में वास्तविक स्थिति संबंधित विभागीय दस्तावेजों और अभिलेखों के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगी। ऐसे में परिवार ने प्रकाशित खबर में सामने रखे गए दावों पर आपत्ति जताते हुए अपना स्पष्टीकरण सार्वजनिक किया है। मामले में अब आयकर विभाग की ओर से किए गए आकलन, उस पर परिवार की ओर से दर्ज आपत्तियों तथा संबंधित दस्तावेजों के सामने आने के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *