बैरिया नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा उर्फ मंटन समेत पांच आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट व कुर्की नोटिस का आदेश

Spread the love

बैरिया नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा उर्फ मंटन समेत पांच आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट व कुर्की नोटिस का आदेश

बलिया। ख़बर उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के नगर पंचायत बैरिया से है, जहां नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा उर्फ मंटन वर्मा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट प्रमोद कुमार गंगवार की अदालत ने बैरिया चेयरमैन प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा उर्फ मंटन समेत पांच आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए कुर्की की कार्रवाई के लिए नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। पूरा मामला 25 जून 2023 का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बैरिया नगर पंचायत के पश्चिम टोला में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। घटना के बाद घायल पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा उर्फ मंटन, राजकुमार पासवान, किशोर पासवान सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शिकायतकर्ता मनोज पासवान निवासी बैरिया दक्षिण टोला की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 506 तथा दलित उत्पीड़न से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की बात सामने आई थी। लंबे समय से आरोपियों की न्यायालय में हाजिरी नहीं होने के बाद अब कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट के साथ कुर्की की कार्रवाई से संबंधित नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के घर पर कुर्की की कार्रवाई से पहले मुनादी कराए जाने की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद स्थानीय स्तर पर न्याय नहीं मिलने पर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। अब न्यायालय की कार्रवाई के बाद पीड़ित पक्ष को न्याय की उम्मीद जगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *