डीएम ज्ञानेंद्र सिंह का केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने किया स्वागत

Spread the love

डीएम ज्ञानेंद्र सिंह का केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने किया स्वागत


बलिया। नवागत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से शनिवार को बलिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से जिलाधिकारी को बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया गया।
मुलाकात के दौरान जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने दवा व्यापारियों और एसोसिएशन के पदाधिकारियों से आत्मीयता से बातचीत की और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने जनपद में दवा व्यापार से जुड़े विभिन्न विषयों पर जिलाधिकारी से चर्चा की।


एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि जिलाधिकारी के प्रशासनिक अनुभव और कुशल नेतृत्व से जनपद में विकास कार्यों को गति मिलने के साथ ही लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आने की उम्मीद है। उन्होंने जिलाधिकारी को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं। ज्ञानेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश कैडर के वर्ष 2014 बैच के प्रोन्नत आईएएस अधिकारी हैं। बलिया का जिलाधिकारी बनने से पहले वह पीलीभीत के जिलाधिकारी रहे हैं। इसके अलावा नगर आयुक्त सहारनपुर और संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी सेवाएं दे चुके हैं। इस अवसर पर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार त्रिपाठी, विशाल सिंह समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *