आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार

Spread the love

आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार

बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय हनुमानगंज में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ट्रैप कार्रवाई

बलिया। आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर नियुक्ति कराने और नियुक्ति के बाद वेतन दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण संगठन आजमगढ़ की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, हनुमानगंज के कनिष्ठ सहायक नंद कुमार भारती को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद आरोपित के खिलाफ विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन के अनुसार, बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के टकरसन गांव निवासी सर्वजीत ने शिकायत की थी कि उसकी भाभी की आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर नियुक्ति कराने तथा नियुक्ति के बाद वेतन दिलाने के एवज में अवैध धनराशि की मांग की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद संगठन ने मामले की जांच की और आरोप की पुष्टि के लिए ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय हनुमानगंज के पास जाल बिछाया। जैसे ही कनिष्ठ सहायक नंद कुमार भारती ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार कनिष्ठ सहायक फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव का निवासी बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *