नवागत डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, नवागत डीएम व एसपी ने पूर्व डीएम पुष्प गुच्छ देकर दी भावभीनी विदाई

Spread the love

नवागत डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, नवागत डीएम व एसपी ने पूर्व डीएम पुष्प गुच्छ देकर दी भावभीनी विदाई

बलिया। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की कार्यशैली, समन्वय और प्रशासनिक योगदान की सराहना की। वहीं, नवागत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह का स्वागत करते हुए जनपद में विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था को गति देने का भरोसा जताया गया।


समारोह में नवागत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंगला प्रसाद सिंह का अभिनंदन किया। जनपद स्तरीय अधिकारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिकारियों ने कहा कि मंगला प्रसाद सिंह के कार्यकाल में प्रशासनिक कार्यों के संचालन में बेहतर समन्वय और सहयोग मिला। उनके व्यवहार एवं कार्यशैली की सराहना करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों ने विदाई के अवसर पर अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर नवागत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह का भी अधिकारियों ने स्वागत किया। अधिकारियों ने उनके साथ मिलकर जनपद के विकास और प्रशासनिक कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। समारोह में आत्मीयता और सम्मान का माहौल देखने को मिला। इस दौरान सीडीओ आलोक कुमार, एडीएम अनिल कुमार, सीआरओ गुलशन जी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरेंद्र कुमार समेत सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *