बांसडीह में कैमरा लूट की दो घटनाओं का खुलासा, चार गिरफ्तार

Spread the love

बांसडीह में कैमरा लूट की दो घटनाओं का खुलासा, चार गिरफ्तार

तीन DSLR कैमरे और वारदात में प्रयुक्त दो बाइक बरामद, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दबोचा

बलिया। बांसडीह थाना क्षेत्र में DSLR कैमरा लूट की दो घटनाओं का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। थाना बांसडीह पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे और निशानदेही पर लूटे गए तीन DSLR कैमरे तथा वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

इसी क्रम में मंगलवार की रात करीब 1:20 बजे संयुक्त टीम ने शाहपुर हुसेनाबाद मार्ग-मझौली मार्ग से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार भारती (21), अजीत कुमार भारती (22), अजय वर्मा (20) और अभिषेक कुमार यादव (23) निवासी खरौनी, थाना बांसडीह, जनपद बलिया के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन लूटे गए DSLR कैमरे और घटना में प्रयुक्त स्पेलेंडर प्लस व पल्सर बरामद की। मामले में दोनों मुकदमों में बरामदगी एवं सामूहिक अपराध से संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है।

अभिषेक पर पहले से दर्ज हैं दो मुकदमे

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अभिषेक कुमार यादव के खिलाफ बांसडीह थाने में पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2024 का बीएनएस की विभिन्न धाराओं से संबंधित मामला और वर्ष 2026 का मारपीट, धमकी तथा एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मुकदमा शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *