वाराणसी के बाद अब बलिया स्टेशन पर खुलेगा रेल कोच रेस्टोरेंट

Spread the love

श्रवण कुमार पांडेय

वाराणसी के बाद अब बलिया स्टेशन पर खुलेगा रेल कोच रेस्टोरेंट

वाराणसी मंडल में चौथा होगा बलिया स्टेशन का रेस्टोरेंट

वातानुकूलित कोच में मिलेगा खान-पान से लेकर नाश्ता तक, नवंबर से उठाए लुत्फ

बलिया। वाराणसी के तर्ज पर अब बलिया स्टेशन पर भी रेल कोच रेस्टोरेंट खुलेगा। जिसमें खान – पान से लेकर नाश्ता तक की सुविधा मिलेगी। यह वाराणसी मंडल का चौथा रेस्टोरेंट होगा। इससे पहले बनारस, वाराणसी सिटी और मऊ रेलवे स्टेशनों पर रेल कोच रेस्टोरेंट संचालित किए जा रहे हैं। यह जानकारी वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने दी। बताया कि रेल प्रशासन यात्री सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ नॉन-फेयर रेवेन्यू बढ़ाने पर भी जोर दे रहा है। बलिया स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट का संचालन इसी रणनीति का हिस्सा है। इससे एक ओर यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही खान-पान की सुविधा मिलेगी, वहीं दूसरी ओर रेलवे के लिए अतिरिक्त आय का स्रोत भी विकसित होगा। इसके लिए ई-नीलामी के माध्यम से पांच वर्ष के लिए आवंटन किया गया है।

रेस्टोरेंट के नवंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है।
वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह पहल की गई है।वातानुकूलित रेल कोच के स्वरूप में तैयार होने वाले इस रेस्टोरेंट में यात्रियों के साथ आम लोग भी विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। रेलवे की नवाचार नीति के तहत शुरू की जा रही यह सुविधा बलिया स्टेशन को खान-पान के क्षेत्र में एक नया विकल्प देगी। रेस्टोरेंट का संचालन पांच वर्ष के अनुबंध पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *