25 हजार का इनाम घोषित, फरार अभियुक्त की तलाश में दबिश तेज

Spread the love

25 हजार का इनाम घोषित, फरार अभियुक्त की तलाश में दबिश तेज


बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के असनवार निवासी देवेन्द्र उपाध्याय के खिलाफ पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वह हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा है। पुलिस के अनुसार काफी प्रयास के बावजूद उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और न ही उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है।


थाने में दर्ज धारा 103(1), 109(1) और 61(2) बीएनएस के तहत देवेन्द्र उपाध्याय पुत्र स्व. विजय शंकर उपाध्याय, निवासी असनवार, थाना गड़वार को वांछित किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। पुलिस उसके घर के साथ ही संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अब तक वह हाथ नहीं लग सका है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अभियुक्त के संबंध में सटीक जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दें। गिरफ्तारी में मदद करने या ठोस सूचना देने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस के अनुसार शासन या उच्चाधिकारियों द्वारा भविष्य में पुरस्कार राशि बढ़ाए जाने पर नियमानुसार उसका लाभ भी दिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *