ग्राम पंचायत अखार की खुली बैठक में विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित

Spread the love

रणजीत सिंह

ग्राम पंचायत अखार की खुली बैठक में विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित


दुबहर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत अखार स्थित पंचायत भवन पर शनिवार को गांव के सर्वांगीण विकास को लेकर ग्राम पंचायत की खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रशासक/सहायक विकास अधिकारी एवं ग्राम सचिव कन्हैया गुप्ता ने की। जिसमें ग्रामीणों ने गांव की मूलभूत समस्याओं और आवश्यक विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव एवं प्रस्ताव अधिकारियों के समक्ष रखे।


अधिकारियों ने ग्रामीणों के प्रस्तावों को गंभीरता से सुनते हुए कार्रवाई रजिस्टर में दर्ज किया। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बैठक के अंत में सभी प्रस्तावों को पढ़कर सुनाया गया। बैठक में ग्राम पंचायत सचिवालय के सुंदरीकरण के साथ पंचायत भवन तक आने-जाने के लिए रास्ते का निर्माण कराने का प्रस्ताव पारित किया गया।


इसके अलावा गांव के तीनों परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प योजना के तहत चहारदीवारी, कमरों में टाइल्स एवं अन्य आवश्यक मरम्मत कार्य कराने पर सहमति बनी। पत्रकार रणजीत सिंह के घर के पास सड़क एवं नाली निर्माण को भी प्राथमिकता के आधार पर कराने का प्रस्ताव पारित हुआ। ग्रामीणों की सुविधा के लिए गांव के अन्य स्थानों पर भी आवश्यकता के अनुसार सड़क और नाली निर्माण कराने पर जोर दिया गया। बैठक में एडीओ पंचायत विनोद पांडेय, ग्राम सचिव कन्हैया गुप्ता, पूर्व प्रधान सुनील सिंह, लकी सिंह, सुजीत सिंह, सन्नी सिंह, पंचदेव दुबे, जयप्रकाश सिंह, दुर्गा दुबे, पंचायत सहायक रूपेश सिंह, छोटक सिंह, शैलेश सिंह, मुन्ना सिंह, लल्लन चौरसिया, जितेंद्र राय, चुन्नू चौबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *