
बलिया में जुआ खेलते नौ गिरफ्तार, 2.19 लाख रुपये नकद बरामद
तीन ताश की गड्डियां भी मिलीं, नगरा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के मलप (मंगवा) गांव में मुर्गी फार्म के पास ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से तीन ताश की गड्डियां और कुल 2 लाख 19 हजार रुपये नकद बरामद किए। बरामद रकम में 1.63 लाख रुपये जुआ फड़ तथा 55,500 रुपये आरोपियों की जामा तलाशी में मिले।




पुलिस के अनुसार 18 अक्टूबर की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि मलप (मंगवा) स्थित मुर्गी फार्म के पास कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे नौ लोगों को पकड़ लिया। तलाशी और मौके की जांच के दौरान तीन ताश की गड्डियां (156 पत्ते) तथा नकदी 2.19 लाख रुपए बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहन प्रसाद पुत्र अनिल कुमार, निवासी बछईपुर थाना नगरा, मिथिलेश कुमार पुत्र स्व. रामेश्वर, निवासी मलप हसेनपुर थाना नगरा, मंटू राजभर पुत्र गमोदर राजभर, निवासी मलप हसेनपुर थाना नगरा, चंदन पुत्र जवाहिर, निवासी सानिन्दा थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर, विपिन बिहारी ठाकुर पुत्र स्व. राजभर ठाकुर, निवासी मिश्रनेऊरी वार्ड नंबर पांच, काशीपुर कोतवाली चौकी सतनीसराय, थाना कोतवाली, बलिया, गोरख सिंह यादव पुत्र विद्याचल सिंह, निवासी गोसपुर थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर, राजारायनी पुत्र स्व. समशुद्दीन, निवासी गोसपुर थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर, अजय पुत्र संतोष राजभर, निवासी मलप हसैनपुर थाना नगरा, बलिया, तथा अनमोल पुत्र कांता राजभर, निवासी मलप थाना नगरा, बलिया के रूप में हुई। इस बाबत क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार ने बताया कि थाना नगरा में धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।