बिगहीं गांव में तीन घरों में चोरी, लाखों के जेवरात व नकदी ले गए चोर

Spread the love

बिगहीं गांव में तीन घरों में चोरी, लाखों के जेवरात व नकदी ले गए चोर


बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बिगहीं गांव में सोमवार की रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। मंगलवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर बांसडीहरोड और हल्दी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवारों से जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।


जानकारी के अनुसार, बिगहीं निवासी राजू सिंह के घर में चोरी के दौरान केवल महिलाएं मौजूद थीं। चोर घर के पीछे का जंगला उखाड़कर अंदर घुसे और महिलाओं के सिकड़ी, मंगलसूत्र, झुमके, अंगूठियां समेत सोने-चांदी के अन्य आभूषण चोरी कर लिए। वहीं, बृजेंद्र सिंह के घर में चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर दाखिल हुए। उनकी पत्नी के मुताबिक, ड्रेसिंग टेबल में रखा सोने-चांदी का जिऊतिया और करीब 40 हजार रुपये नकद चोर ले गए। वारदात के दौरान चोरों ने उस कमरे को बाहर से बंद कर दिया, जिसमें परिवार की महिलाएं सो रही थीं।
तीसरी घटना मदन तिवारी के घर हुई। उनके पुत्र विवेक तिवारी के अनुसार, चोर छत के रास्ते घर में घुसे और खिड़की तोड़कर बाहर निकले। चोरों ने अलमारी तोड़कर मंगलसूत्र, कान के झुमके, सिकड़ी, चार पायल और करीब 15 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान चुरा लिया। एक ही रात तीन घरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *