बलिया में शीशम काटने को लेकर सहायक चकबंदी अधिकारी पर चाकू से हमला, गम्भीर, मुकदमा दर्ज

Spread the love

बलिया में शीशम काटने को लेकर सहायक चकबंदी अधिकारी पर चाकू से हमला, गम्भीर, मुकदमा दर्ज

बलिया। बासडीह तहसील में सहायक चकबंदी अधिकारी के पद पर तैनात श्रीभगवान तिवारी पर रविवार की शाम चाकू से गर्दन पर हमलाकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने लूलुहान सहायक चकबंदी अधिकारी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डाक्टर ने हालत गम्भीर देख
वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना आसचौरा गांव की है। जहां शीशम काटने के दौरान घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले बांसडीह रोड पुलिस ने दीनानाथ तिवारी निवासी आस के तहरीर पर संबंधित धाराओं में एक नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दिया है।

तहरीर में उल्लेख किया गया है कि रविवार की शाम करीब पांच बजे हमारे ही गांव के अरविन्द तिवारी पुत्र स्व रामजी तिवारी व एक अज्ञात व्यक्ति मेरे फुलवारी में शीशम का पेड़ काटने लगे। जब मेरा भतीजा श्री भगवान तिवारी जाकर मना किया तो मुझे व मेरे भतीजे को गाली गुप्ता देते हुये जान से मारने की धमकी देने लगे। उक्त घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो भाग गया। थोड़े देर बाद मेरा भतीजा श्रीभगवान तिवारी गांव के कुएं पर खड़ा था। तभी अरविन्द तिवारी पुत्र स्व रामजी तिवारी ने जान से मारने की नीयत से चाकू से मेरे भतीजे पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। मेरे भतीजे को सदर अस्पताल बलिया ले जाया गया। जहां स्थिति नाज़ुक देखते हुए डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 – 109 (1), 352 व 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दिया है।इस बात थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि परिजन की तहरीर पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *