आपत्तिजनक वीडियो वायरल के बाद सदमें में आई किशोरी ने लगाई फांसी, मौत, दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Spread the love

श्रवण कुमार पांडेय

आपत्तिजनक वीडियो वायरल के बाद सदमें में आई किशोरी ने लगाई फांसी, मौत, दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

आरोप: विवेचक के पूछताछ के बाद किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल किए जाने और कथित रूप से ब्लैकमेल कर शादी के लिए दबाव बनाने का मामला प्रकाश में आया है। मानसिक तनाव से आहत किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में जाते वक्त मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतका की माँ की तहरीर पर थाना क्षेत्र के पटखौली दक्षिण (तकिया) निवासी जाहिद और इस्माइल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

तहरीर में आरोप है कि दोनों ने वीडियो कॉल के दौरान किशोरी से आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो दिखाने का दबाव बनाया तथा उसकी रिकॉर्डिंग कर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए शादी का दबाव बनाया। आरोपियों ने शादी से इनकार करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने और उसकी शादी नहीं होने देने की धमकी दी। परिजनों का आरोप है कि धमकियों और वीडियो वायरल होने के बाद किशोरी मानसिक तनाव और अवसाद में रहने लगी। इसी बीच आरोपियों द्वारा कथित रूप से वीडियो कुछ लोगों को भेजे जाने से वह और अधिक परेशान हो गई। मृतका के पिता का आरोप है कि मुकदमा के विवेचक व उप निरीक्षक मोहम्मद इस्माइल शेख आरोपियों से पैसा लेकर उन्हें बचाने का काम कर रहे थे। शनिवार को
पुत्री से पूछताछ के लिए गांव पहुंचे थे। पूछताछ के बाद किशोरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास
किया। परिजन तत्काल उसे फंदे से उतारकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से डॉक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। इस बाबत बांसडीह को जयशंकर मिश्र ने बताया कि इस मामले में पहले से ही मुकदमा दर्ज है।आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद किशोरी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसकी वाराणसी जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई, अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *