बलिया में पूर्व प्रधान की ईंट से कूंच कर हत्या, ट्यूबेल की झोपड़ी में मिला शव

Spread the love

श्रवण कुमार पांडेय

अपडेट

बलिया में पूर्व प्रधान की ईंट से कूंच कर हत्या, ट्यूबेल की झोपड़ी में मिला शव

बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के उदहां गांव के ट्यूबेल स्थित झोपड़ी में सो रहे पूर्व प्रधान रामब्यास वर्मा (70 वर्ष) की बदमाशों ने ईंट से सिर पर हमला कर हत्या कर दिया। शुक्रवार की सुबह झोपड़ी में उनका शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं परिजनों के तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


परिजनों की माने तो पूर्व प्रधान रामब्यास वर्मा गुरुवार की रात भोजन करने के बाद अपने घर से करीब 400 मीटर दूर ट्यूबेल स्थित खेत में बनी झोपड़ी में सोने गए थे। देर रात अज्ञात हमलावरों ने उनके सिर पर ईंट से हमला कर हत्या कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हत्या के कारणों और हमलावरों की पहचान के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। उधर,घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई।विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह, पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू, चेयरमैन प्रतिनिधि अजय शंकर कनक पांडेय तथा विनय शंकर तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बांसडीह जय शंकर मिश्र ने बताया कि शुक्रवार की सुबह छह बजे थाना सहतवार पर डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम उदहा में खेत स्थित ट्यूबेल की झोपड़ी में सो रहे रामव्यास वर्मा की अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईंट से मार कर हत्या कर दी गयी है।सूचना पर तत्काल थाना स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के सिर में चोट लगी हुई है, परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सहतवार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है, शांति व्यवस्था कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *