
कुलपति ने यूपी टीईटी परीक्षा का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी-2026) के दौरान विश्वविद्यालय परिसर स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था तथा परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया।
कुलपति ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं परीक्षा से जुड़े अधिकारियों से परीक्षा को पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शी कराएं जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शासन एवं आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए तथा परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी संवाद किया और उनकी तैयारियों की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग से परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न होगी। कुल तीन दिन पांच पालियों में परीक्षा का आयोजन होना है। आज द्वितीय दिवस दोनों पालियों में कुल 480 परीक्षार्थियों में से 435 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा का सफल संयोजन डॉ छबिलाल केन्द्र व्यवस्थापक और डॉ शशि भूषण सहायक केन्द्र व्यवस्थापक के संयोजन में हो रही है। विश्वविद्यालय के डॉ गुंजन कुमार, डॉ प्रेम भूषण, डॉ दिलीप कुमार मद्धेशिया, डॉ विजय शंकर पाण्डेय, डॉ राम सरण यादव, डॉ सौम्या, डॉ तृप्ति तिवारी प्राध्यापकगण सहित बलिया के विभिन्न इन्टर कॉलेज के शिक्षक के सहयोग से परीक्षा सम्पन्न कराई जा रही है।