अब भाजपा के हुए कांग्रेस के पूर्व नेता रौशन

Spread the love

अब भाजपा के हुए कांग्रेस के पूर्व नेता रौशन

अंबेडकर जयंती पर भाजपा केंद्रीय कार्यालय में ग्रहण की सदस्यता

बलिया। कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र देने के अगले ही दिन रौशन सिंह “चंदन” ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठक प्रदुमन कुमार ने सदस्यता दिलाई। इस मौके पर रौशन सिंह ने कहा कि देश की अखंडता के लिए भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जरूरी हैं। इस देश को कांग्रेस मुक्त भारत की जरूरत है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार ही नहीं हर बार रिकॉर्ड मतों से प्रधानमंत्री बनते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *